Ad

SSP मीणा की अनूठी पहल_दीपावली से पहले निलंबित पुलिसकर्मियों को दिया बहाली गिफ़्ट

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

दीपावली से पहले SSP नैनीताल ने पुलिस कर्मियों को दिया तोहफा

ADVERTISEMENTSAd

07 पुलिस कर्मियों को किया बहाल

दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर SSP NAINITAL प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस विभाग में एक अनूठी पहल करते हुए निलंबित पुलिस कर्मियों को दीपावली पर्व से पूर्व बहाली का तोहफा दिया है, जिससे उनके कर्मी और परिजन खुशी से त्यौहार मना सकें।

इस विशेष अवसर पर 07 पुलिस अधि0/कर्म0 (02 उ0नि0, 01 हे0का0, 04 का0) पुलिस कर्मियों को बहाल किया गया है, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौटी है। साथ ही सभी को भविष्य में ड्यूटी के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु भी प्रेरित किया है।

त्यौहार से पहले इस दरियादिली ने न केवल बहाल किए गए कर्मियों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ाई है, बल्कि विभाग में एक सकारात्मक संदेश भी भेजा है।


SSP मीणा ने कहा “हमारा प्राथमिक उद्देश्य हमारे कर्मियों की भलाई है। त्योहारों के इस मौसम में हमें एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति, तनावमुक्त हेतु हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए।”


यह कदम न केवल पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि यह दर्शाता है कि SSP अपने कर्मचारियों की भलाई के प्रति गंभीर हैं।

त्यौहार के चलते SSP की इस पहल ने सभी को एक नई उम्मीद दी है और पुलिस विभाग में एकता का संचार किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page