

दीपावली के मौके पर उल्लुओं की तस्करी और अवैध खरीद फरोख्त को लेकर वन विभाग हाई अलर्ट पर है। चंबल घाटी के बीहड़ों में बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रजाति के उल्लू पाए जाते हैं जिनको पकड़ने के लिए तस्कर दीपावली से पहले व्यापक पैमाने पर सक्रिय हो जाते हैं।

तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन ने दीपावली पर्व पर उल्लुओं एवं अन्य वन्यजीवों तथा लकड़ी तस्करी रोकने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इसके लिए वन विभाग ने रात्रि गस्त बढ़ाने तथा तस्करी के मामलों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश जारी किये है।
यहाँ रूद्रपुर स्थित डिवीजन कार्यालय पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन के प्रभागीय वन अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी ने दीपावली पर्व के अवसर जंगल में उल्लू तथा अन्य वनजीवों के साथ-साथ लकड़ी तस्करी की अधिक संभावना बढ़ जाती है।
जिसको देखते हुए डिवीजन की सभी रेंजों के वन क्षेत्राधिकारियों के साथ ही फील्ड कर्मियों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर उल्लू की तस्करी की अधिक संभावना बनी रहती है जिसको देखते हुए रात्रि गश्त को अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने कहा कि जंगल में गुप्तचरों को सर्तक कर दिया गया है साथ ही उनके द्वारा निर्देश दिए गए की तस्करों की गतिविधियों के मद्देनजर निरंतर सक्रियता बनाए रखें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है और उनके बारे में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की तस्करी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


वर्दी का फर्ज निभाते हुए दी जान, पुलिस स्मृति दिवस पर याद किए गए वीर जवान
उत्तराखंड में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब जुमे को नहीं होगी छुट्टी
BJP युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इनको मिली बड़ी जिम्मेदारी
रावण दहन के साथ हुआ अहंकार का अंत
दशहरा पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगरानी..haldwani