Ad

नैनीताल के DSA में खेल फिर शर्मिंदा,फुटबॉल मैच के दौरान हंगामा_जमकर चले लात घूंसे..Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल के डी.एस.ए.मैदान में खेले जा रहे फुटबॉल मैच के दौरान आज फिर खेल को शर्मिंदा करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल आज टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच डिग्री कॉलेज और आयरपाटा के बीच खेला जा रहा था। तभी मैच के दौरान आधे बाद हाफ के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच अचानक किसी बात को लेकर धक्का मुक्की हो गयी।

ADVERTISEMENTSAd

देखते ही देखते दोनों टीमों के बीच लड़ाई मारपीट में तब्दील हो गयी जो बढ़ती चली गई। हालत यह थे की खिलाड़ियों ने एक दूसरे के ऊपर जमकर लात घुसे चलाये। हंगामे के दौरान ग्राउंड पर अफरातफरी और भगदड़ के हालात बन गए। जिसके चलते बाद में झगड़े का मामला थाने में पहुंच गया।

मैच के दौरान पुलिस का पहरा ज़रूरी..

टूर्नामेंट के दौरान आए दिन बिगड़ते हालात और परिस्थितियों को देखते हुए डी, एस ए पदाधिकारी को पुलिस कप्तान प्रहलाद नारायण मीणा से वार्तालाप कर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स के लिये बोलना चाहिये।

क्योंकि ऐसी बिगड़ती कंडीशन में झगड़ा बढ़ने पर मैच के दौरान कभी भी खिलाड़ियों के बीच एक बड़ी घटना हो सकती है। इससे पहले भी बीते दिनों मैच खत्म होने के दौरान रेफरी को घूंसा मारने का मामला सामने आया था। और ऐसे ही चलता रहा तो डी एस ए मैदान खेल का मैदान नहीं अखाड़े का मैदान बन कर रह जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *