

नैनीताल के भीमताल में हल्द्वानी भीमताल मुख्य मार्ग के बोराकून के पास सड़क किनारे खाई में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी।
स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क किनारे खाई में शव को देखा। शव को बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकला गया। उसके बाद उसे भीमताल अस्पताल लाया गया। जहां से पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव नैनीताल भेजा जा रहा है फिलहाल यह शव महिला का बताया जा रहा है। अनुमान के मुताबिक बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन से यह शव खाई में पड़ा हुआ था।
वहीं पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास जारी है आसपास के क्षेत्र में सूचना दे दी गई है कि अज्ञात महिला का शव भीमताल खाई में मिला है ताकि शव की पहचान जल्द से जल्द हो सके।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि शव जिस जगह खाई में पड़ा मिला उस मार्ग पर लगातार वाहन चलते हैं। ऐसे में महिला का शव कैसे वहा आया होगा इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी, एसआई गगनदीप सिंह, सिमरन कौर, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन