सोमेश्वर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, मंत्री रेखा आर्या ने किया सम्मानित


हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव 2025-26 बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेखा आर्या शामिल हुईं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवनींद्र कुमार जोशी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित छात्र-छात्राओं और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
वहीं छात्रसंघ अध्यक्ष सलोनी भंडारी ने मंत्री के सामने महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर नए विषयों की स्वीकृति, NCC इकाई की स्थापना और मुख्य सड़क से कॉलेज तक सड़क निर्माण जैसी मांगें रखीं। मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्रसंघ पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की मौजूदगी रही।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..