Inspiration में ममता, मुस्कान और प्यार से सजा मदर्स डे सेलिब्रेशन,बच्चों ने जीता दिल..


“Because Of You Mom” कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से जीता दिल
इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के ख़ास मौके पर “Because Of You, Mom” थीम पर भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे माहौल खुशियों और उत्साह से भर उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के विशेष स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान यह संदेश दिया गया कि “माँ जीवन की वह रोशनी हैं, जो हर परिस्थिति में सही राह दिखाती हैं।”
नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। “Songs For Super Moms”, “Cutie Pie Moves”, “Junior Jammers” और “Little Legends Groove” जैसी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
कार्यक्रम में माताओं के लिए कई मजेदार गेम्स और एक्टिविटीज भी आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं एलकेजी की छात्रा दिविषा पोखरिया की प्रस्तुति और बच्चों द्वारा माताओं के लिए व्यक्त किए गए भावुक संदेशों ने माहौल को भावनात्मक बना दिया।
इस दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को “Hall Of Fame” के तहत सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गुंजन जोशी और निकिता खत्री ने किया।
विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. दीपक बल्यूटिया, प्रबंधिका डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा और कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा ने सभी माताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन परिवार और विद्यालय के रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता