

बीते दिनों तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की भाखड़ा रेंज में चोरी से कांटे गए सगौन के पेड़ों की लकड़ी पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है यहां तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की गठित एसओजी टीम के प्रभारी रूपनारायण गौतम के नेतृत्व में अधिकारियों ने जंगल माफियाओं पर शिंकजा कसते हुए उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में स्थित एक आरामशीन पर छापेमारी करते हुए भाखड़ा रेंज से काटी गई लाखों रुपए की सगौन की लकड़ी सहित दो वन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पकड़े गए वन तस्कर कीमती लकड़ी को आरामशीन से चीर कर उसे अवैध रूप से मार्केट में बेचने की फिराक में थे। इसके अलावा वन विभाग की टीम ने आरामशीन से ही तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को भी पकड़ा है जिन्हें हल्द्वानी लाकर रेंज के परिसर में खड़ा कर सीज कर दिया है।
इधर मामले का खुलासा करते तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के एसओजी प्रभारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की भाखड़ा रेंज में बीते नवंबर माह की 19 और 22 की रात अज्ञात वन तस्करों द्वारा सगौन के पेड़ों को चोरी से काटा गया जिसके बाद वन तस्कर कांटे गए पेड़ों की लकड़ी लेकर फरार हो गये।
उन्होंने कहा कि मामले के जल्द खुलासे को लेकर तराई केन्द्रीय वन डिवीजन के प्रभागीय वन अधिकारी हिंमाशु बागरी ने मामले की जांच उन्हें सौंपी। जिसपर उनके द्वारा मुखबिरों को तैनात कर पुराने वन तस्करों के फोन नम्बरों को सर्विलांस में लगाया गया।
उन्होंने बताया कि सर्विलांस में लगे कुछ फोन नम्बरों की लोकेशन बरेली जिले में मिली जिसके बाद उनके नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। इस दौरान टीम ने मुखबिरों की सूचना एंव सर्विलेंस में लगे उक्त नंबरों की लोकेशनों पर दाबिश दी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने बरेली निवासी हसीद अहमद की आरामशीन पर छापेमारी की।
जहां छापेमारी के दौरान वन विभाग टीम को भाखड़ा रेंज से काटे गए सगौन गिल्टे तथा कुछ गिल्टों का चिरान भी बरामद हुआ इस दौरान टीम ने मौके पर ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जिनकी निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने आरामशीन से ही तस्करी में प्रयुक्त विकअप संख्या UP-25-DT-2285 तथा कैंटर संख्या UP-25-ET-1158 को जप्त कर लिया जिन्हें हल्द्वानी लाकर रेंज परिसर में सीज कर दिया है।
उन्होने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुछताछ में कुछ और नाम सामने आए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए दाबिश दी जा रही है जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उन्होने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के विरूद्व भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है ।उन्होने कहा कि बरामद की गई लकड़ी की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये है। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध लकड़ी की तस्करी किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




AHTU का एक्शन, स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई..haldwani
गौला की तेज धारा में बहा युवक, पत्थर ने बचाया_पुलिस ने किया रेस्क्यू..Video
हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप