रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक…


नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक नए तरीके का खुलासा किया है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जो रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे में स्मैक छिपाकर ले जा रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बिंदुखत्ता पुलिस चौकी की टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांधीनगर प्रथम क्षेत्र में एक युवक की तलाशी लेने पर रसगुल्ले के डिब्बे के अंदर छिपाई गई 7.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू निवासी गांधीनगर प्रथम, बिंदुखत्ता के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को 3500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से खरीदकर आसपास के युवाओं को बेचता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी द्वारा बताए गए सप्लायर ‘सुंदर’ की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand_विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, CM धामी को सौंपा ज्ञापन..
हल्द्वानी में ₹43.50 करोड़ की नींव, CM धामी का बड़ा विजन_Uttrakhand State Sports University
सितारों की दुनिया में बच्चों ने दिखाया हुनर, इंस्पिरेशन स्कूल में हुई ‘अंतरिक्ष विज्ञान स्पर्धा-2026’
रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा, दो भाइयों की मौत
कल हल्द्वानी में CM धामी का मेगा दौरा, जानिए कहां-कहां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री