रामनगर छोई की बदहाल सड़क को लेकर राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात


रामनगर। पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण छोई क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने अपने साथियों के साथ लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता संजय चौहान से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की खराब सड़कों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए जल्द सुधार कार्य शुरू कराने की मांग की गई।
मुलाकात के दौरान अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने बताया कि विभाग इस विषय को गंभीरता से ले रहा है। सड़क निर्माण और मरम्मत से संबंधित प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है तथा विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही आवश्यक मंजूरी और बजट प्राप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वीकृति मिलते ही सड़क सुधार कार्य तेजी से शुरू कराया जाएगा।
गौरतलब है कि रामनगर का छोई क्षेत्र विश्व प्रसिद्ध हनुमान धाम, अनेक रिसॉर्ट्स तथा पर्यटन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं। बावजूद इसके, सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों, पर्यटकों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क खस्ताहाल बनी हुई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और राहगीर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने सड़क की तत्काल मरम्मत और डामरीकरण की मांग की है।
समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि वह लंबे समय से रामनगर और आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खराब सड़कों की समस्या को लगातार उठाते रहे हैं। उनके प्रयासों के बाद कई सड़कों पर विभाग द्वारा मरम्मत और डामरीकरण का कार्य भी कराया गया है। उन्होंने कहा कि रामनगर क्षेत्र पर्यटन और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान सहित कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल मौजूद हैं। ऐसे में यहां की सड़कों का बेहतर होना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अनेक सड़कें लंबे समय से मरम्मत की प्रतीक्षा कर रही हैं और जनहित में उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र ठीक किया जाना चाहिए।
इस दौरान करन बिष्ट, कुलदीप बिष्ट, अभय मेहरा सहित अन्य स्थानीय युवा भी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




रामनगर छोई की बदहाल सड़क को लेकर राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात
OperationGoldenTrap – IPS के इनपुट पर SSP गणपति का चक्रव्यूह_5 करोड़ के जेवर…
Uttrakhand – निकाह से पहले ऐसी तकरार की पिता की धड़कनें थम गईं_ छतों से कूद कर भागे बाराती
Haldwani_छुट्टियां मनाने आई मासूम की सड़क हादसे में गई जान
उत्तराखंड क्रांति दल के नेता की पत्नी ने खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, मौत