सेप्टिक टैंक में दम घुटने से साइट इंजीनियर और कारपेंटर की मौत


टनकपुर (चंपावत) : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान रामपुर की अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट इंजीनियर शिवराज चौहान (28) और कारपेंटर हसन (24) दम घुटने से बेहोश होकर टैंक में गिर पड़े। उन्हें तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जानकारी के अनुसार, टैंक में जहरीली गैस बनी हुई थी, जिससे दोनों की मौत हो गई। टैंक करीब पांच महीने पहले बनकर तैयार हो चुका था, लेकिन जुड़े तीनों टैंक एकसाथ नहीं खोले जा सके थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने शवों को मोर्चरी भिजवाते हुए परिजनों को सूचित कर दिया है।
जांच जारी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर