SIR प्रक्रिया में भ्रम क्यों..? हल्द्वानी विधायक सुमित ने सिटी मजिस्ट्रेट से की तत्काल कार्रवाई की मांग


SIR में आम लोगों की परेशानी को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट से मिले विधायक सुमित ह्रदयेश

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है, इसलिए प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और जनहितकारी बनाया जाए।
विधायक ने तहसील परिसर में SIR फॉर्मों की कथित कालाबाज़ारी का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि कुछ लोग निर्धारित कीमत से कई गुना अधिक दाम पर फॉर्म बेच रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करने और निगरानी बढ़ाने की मांग की।
सुमित हृदयेश ने कहा, “लोकतंत्र से जुड़े दस्तावेजों का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता की मजबूरी का फायदा उठाने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करे।”
उन्होंने कहा कि हर पात्र मतदाता को बिना किसी परेशानी के अपना अधिकार मिलना चाहिए और जनहित के मुद्दों को प्रशासन के सामने मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है।
बैठक के दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


तीसरा हादसा – नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों से भरी फोर्स की मिनी बस पलटी. .
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत
दूध के दामों में उबाल, 6 रुपये तक महंगा हुआ_रसोई का बजट बिगड़ेगा…
कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाएंगे नागरिक, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ बढ़ा आक्रोश