SIR – उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन की तारीख बदली

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बीच निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख बढ़ा दी है। अब अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी, जबकि पहले इसके लिए 15 सितंबर की तारीख निर्धारित थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में 24.30 लाख नोटिसों में से 99 प्रतिशत से अधिक की सुनवाई पूरी हो चुकी है। वहीं Form-6, 7 और 8 से जुड़े दावे-आपत्तियों की करीब 40 प्रतिशत सुनवाई पूरी हो गई है।

नए कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्तियों की सुनवाई 28 सितंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

मतदाताओं के लिए यह अतिरिक्त समय महत्वपूर्ण है, जिन्हें अपने नाम, पते या मतदाता सूची से जुड़ी कोई आपत्ति या दावा है, उन्हें अब अपनी बात रखने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *