Ad

दहकते आग के शोलों में तब्दील हुई दुकान ..ज़हरीले धुएं और धमाकों से थर्राया शहर.. मालिक के बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत(Video)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

UP : मेरठ के सुभाष चौक इलाके में बेहद दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार मोबिल ऑयल की दुकान में आग की विकराल लपटों और डिब्बों के विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते-देखते पूरी दुकान जलने लगी। आग ने तीन लोगों को अपनी आगोश ले लिया। बरामद तीन शवों के एक की शिनाख्त दुकान मालिक के बेटे के रूप में हुई जबकि दो शवों के पहचान की कोशिश की जा रही है। बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक मौके पर पहुंचे है।

ADVERTISEMENTSAd

मवाना में हाईवे पर सुभाष चौक के पास श्रवण कुमार की मोबिल ऑयल की दुकान में भीषण आग लग गई। बराबर में साइकिल की दुकान भी इसकी चपेट में आ गई। सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन काफी देर तक मौके पर कोई गाड़ी नहीं पहुंची। इसे लेकर व्यापारियों ने रोष जताया। वहीं दूसरी ओर, दुकान के अंदर रखे मोबिल ऑयल और तेल के डिब्बे धमाके के साथ फटते रहे। बराबर वाली साइकिल की दुकान भी पूरी तरह से इस आग की चपेट में आ गई। आसपास के इलाके में जहरीला धुआं भर गया।

आधा दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां पहुंचीं

आग की चपेट में तीन दुकानें आ गईं, जिसमें से एक साइकल की दुकान है। कई फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। लोगों को दूर हटाया गया है। दुकानें खाली करा ली गई हैं। इस घटना में 50 लाख से ज्यादा का नुकसान होना बताया जा रहा है।

दुकान मालिक के बेटे और दो नौकरों की मौत

मरने वालों में दुकान के मालिक का 25 वर्षीय बेटा राजा और दो नौकर शामिल हैं।
अचानक भड़की आग से उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और तीनों जिंदा अंदर ही जल गए। पुलिस ने दुकान मालिक के एक बेटे ईशान को किसी तरह बाहर निकाल लिया। मरने वाले दो अन्य के नाम शादाब और रोहित सिंह हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *