सनसनी : नैनीझील से चार दिनों में मिले दो महिलाओं के शव..


उत्तराखंड में नैनीझील से अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मल्लीताल क्षेत्र में महिला का शव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करना शुरू किया ।
नैनीताल में माँ नयना देवी मंदिर के समीप बोट स्टैंड की झील में आज सवेरे एक महिला के होने की खबर पुलिस को 112 सेवा से मिली । पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जिसमे महिला की मौत हो चुकी थी । पुलिस ने महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन सभी ने महिला के स्थानीय होने की तो बात की लेकिन सही पहचान न कर सके । नैनीझील में चार दिनों में महिला का दूसरा शव मिलने से भी लोगों में असंतोष है । इससे पहले 19 जून को एक लापता नाबालिग का शव मिला था । लगभग 25 से तीस वर्षीय महिला शादीशुदा नजर आ रही है । महिला की नाक और कान में जेवर देखे जा सकते हैं । उसकी मांग भी भरी हुई है ।
कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




लालकुआं में झड़प : घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला,बचाव में आए अंगूठा कटा..
उत्तराखंड में कड़क धूप का असर,एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज..
Watch : आदमखोर बाघ ट्रेंकुलाइज, 15 दिन से दहशत का अंत_haldwani
होली पर नैनीताल पुलिस की पुख्ता तैयारी_जबरदस्ती की पिचकारी पड़ेगी भारी..Video
Nainital एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा..