Ad

उत्तराखंड : देर रात गिरफ्तार हुए IAS अधिकारी रामविलास..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य सतर्कता निदेशक अमित सिन्हा की तरफ से जारी बयान के अनुसार दिनभर पूछताछ के बाद देर रात रामविलास यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

हाईकोर्ट के आदेश के बाद आइएएस राम विलास यादव कल विजिलेंस दफ्तर पहुंचे थे। जहां उनके द्वारा अपना पक्ष रखा गया और लंबी पूछताछ के बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही उत्तराखण्ड हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक के मामले पर सुनवाई की और विजिलेंस के सामने पेश होने को कहा था। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 जून को आज होनी थी लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आपको बता दें कि 30 जून को रिटायर होने वाले आईएएस अफसर रामविलास यादव का साथ उनके सियासी आकाओं ने छोड़ दिया है। पिछले दिनों राम विलास यादव के देहरादून और लखनऊ के कई ठिकानों पर विजिलेंस ने एक छापेमारी की कारवाई भी की थी। आय से 500 गुना ज्यादा संपत्ति एकत्र करने के मामले में विजिलेंस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और इसकी जांच चल रही है। विजिलेंस के छापे में तमाम संपत्तियों का खुलासा भी हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *