Ad

अल्मोड़ा के देघाट में दर्दनाक हादसा,दो घरों के चिराग बुझ गए..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा के देघाट क्षेत्र के चिन्तोली गांव में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसमें सवार चार युवक ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसा इतना गंभीर था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTSAd

पलभर में मची चीख-पुकार, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
सूचना मिलते ही देघाट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर ट्रॉली में फंसे युवकों को बाहर निकाला।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

दो घरों के चिराग बुझ गए, गांव में पसरा मातम

इस हादसे में दर्शन सिंह (24) और चंदन सिंह (24) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं गोपाल सिंह (24) और नरेंद्र सिंह (18) गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

चारों युवक एक ही गांव चिन्तोली के निवासी बताए जा रहे हैं, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। एक साथ दो युवाओं की मौत ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

हादसे की वजह क्या? पुलिस जांच में जुटी

देघाट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक अनियंत्रित होने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

प्रारंभिक तौर पर ओवरलोडिंग, खराब सड़क या तकनीकी खामी जैसे पहलुओं को जांच के दायरे में रखा गया है।

ऐसे हादसे हमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की सख्त जरूरत का एहसास कराते हैं।
स्थानीय प्रशासन और लोगों से अपील है कि वाहनों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *