

नैनीताल जनपद के हल्द्वानी के तीन पानी क्षेत्र में कार के अंदर युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनपानी के पास कार में एक युवक की लाश मिली है। लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त 31 वर्षीय अंकित चौहान के रूप में हुई हैं।

बताया जा रहा हैं कि वह सुशीला तिवारी अस्पताल के पास रहता है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मौत के कारणों की इन्वेस्टिगेशन में जुट गई है।

अपडेट –
बरेली रोड तीनपानी के पास कारोबारी की लाश कार में मिलने से सनसनी फेल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अंकित का खानचंद मार्केट में होटल और कार बाजार चलाता था।
छट पूजा स्थल के पास स्थित रामबाग कालोनी निवासी 30 वर्षीय अंकित चौहान पुत्र धर्मपाल का कार रिपेयरिंग सेंटर व होटल है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर शाम अंकित अपनी ब्लेनो कार संख्या यूके 04 क्यू 1574 से घर से निकला। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा।
शनिवार की सुबह तीनपानी के पास लोगों ने एक कार में युवक को बेसुध पाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त अंकित के रूप में हुई। अंकित के मौत की सूचना पर उसके चाहने वालों की मोर्चरी में भीड़ जुट गई है। अंकित के कार की एसी आन थी, वह पीछे की सीट पर था। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि कार की एसी आन थी। अंकित पीछे की सीट पर पड़ा था। उसके पैर में मामूली सी खरोंच के अलावा कोई चोट नहीं है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि गैस से उसकी मौत न हुई हो। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


पहाड़ जाने वाले ध्यान दें! 2 नवंबर तक बदला रहेगा रूट, इस रास्ते से करें सफर
हल्द्वानी बेस अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़के सांसद अजय भट्ट
राशन कार्ड बचाना है तो 15 नवंबर से पहले यह काम जरूर करें
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_दो की मौत..Video
अंकिता केस में फिर गरमाया VIP ऐंगल! उर्मिला सनावर का दावा_सरकार गिराना चाहते हैं ये लोग