खाई में डंपर चालक की तलाश, SDRF जंगल से जिंदा निकाल लाई सूरज को..Video


ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड के भीमताल में रात के अंधेरे में खाई में गिरे डंपर से चालक को जिंदा बचा लाई एस.डी.आर.एफ.।
शनिवार मध्य रात्रि को भीमताल से रानीबाग जाने वाले मार्ग में एक डम्पर सड़क से नीचे खाई में गिरने की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग से भीमताल पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF)की टीम बिना देरी किए घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रैस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पहुंचे।
घटनास्थल पहुँचने पर जानकारी मिली कि डंपर संख्या यू.के.04 सी.बी.0148 पत्थर लेकर हल्द्वानी से मुक्तेश्वर को जा रहा था।
डम्पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सड़क से नीचे जा गिरा। एस.डी.आर.एफ. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुक्तेश्वर निवासी चालक सूरज सिंह बिष्ट को घने जंगल और घुप अंधेरे के बावजूद घंटों की मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला। घायल सूरज को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए भवाली अस्पताल भेजए गया। दुर्घटना में चालक को हल्की चोटें आई हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




HighCourt_किच्छा-सिरौलीकलां पालिका चुनाव_मतगणना पर लगी रोक हटी
नैनीताल महोत्सव में पुलिस उजाले में करती रही ड्यूटी और फ्लैट्स बना जंग का मैदान_Video
उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणींद्रनाथ शर्मा को मिली कमान
उत्तराखंड विधायक के फार्म हाउस में गैंगरेप, आरोपी दरोगा-सिपाही और CRPF के दो जवान गिरफ्तार
हल्द्वानी में रामलीला ध्वज स्थापना की तारीख तय, निकलेगी भव्य राम बारात