

उत्तराखंड में नैनीझील का जलस्तर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के साथ ही जल निकासी के दोनों स्काडा गेट खोल दिये गए हैं।

नैनीताल में बीते 60 घंटों से लगातार बरसात हो रही है। बाईट 24 घंटों में 136एम.एम.बरसात हुई जबकि उससे पहले के 24 घंटों में 103एम.एम.बरसात नापी गई। नैनीताल के सभी 62 नालों और 10 उप नालों से जमकर पानी नैनीझील तक पहुंच रहा है।
इसके अलावा झील के चार किलोमीटर के घेरे में भी बरसात का सीधा पानी गिर रहा है। बरसात का पानी पिछले तीन दिनों में 10.6 फ़ीट से 12 फ़ीट तक पहुंच गया है। पानी के सड़क में पहुंचने से पहले सिंचाई विभाग ने जप निकासी के दोनों स्काडा गेटों को दो से तीन इंच तक खोल दिया है।
इस वर्ष मानसून में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण नैनीझील जरूरत की सीमा से नीचे रह गई थी। आम जनता में झील के पानी को लेकर चिंताएं बढ़ गई थी। लेकिन अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में दो दिनों की लगातार बरसात के साथ रुक रुक कर हो रही बरसात ने जलस्तर को 11 फ़ीट से ऊपर पहुंचा दिया। जलस्तर और गेट की निगरानी करने के लिए एस.डी.एम.राहुल साह भी अपनी टीम से साथ रविवार को स्काडा गेट कंट्रोल रूम में पहुंचे थे। झील से गैर जरूरी पानी निकासी के लिए सरकार ने दो स्काडा गेट लगाए हैं। बीते वर्ष इस सिस्टम के अचानक निष्क्रिय होने से तल्लीताल में जलभराव की स्थिति का एक वीडियो जोरों से वायरल हुआ था।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


तारों के जन्म का रहस्य सुलझाने जुटेंगे वैज्ञानिक, मैसूर में एरीज की अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संगोष्ठी
उत्तराखंड PCS परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 75 हजार 711अभ्यर्थी पेपर देने नहीं पहुंचे…
Watch..नैनीताल में ‘बर्निंग बुलेट’_ अचानक लगी आग से मची अफरा-तफरी
शंकर कोरंगा बोले_सरस मेला ग्रामीण हुनर, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का सशक्त मंच
तारों के जन्म का रहस्य सुलझाने जुटेंगे दुनिया के वैज्ञानिक, मैसूरु में एरीज की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी