

उत्तराखण्ड में भीमताल के बमेठा गांव के गधेरे में मंगलवार को डूबे फौजी का शव आज टीम ने रैस्क्यू कर लिया है। पत्थरों के बीच फंसे फौजी के शव को लंबे रैस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद किया गया।


नैनीताल जिले में धारी ब्लॉक के पदमपुरी मार्ग स्थित बमेटा गांव में नहाते समय डूबे फौजी का शव आज लंबे रैस्क्यू ऑपरेशन के बाद गधेरे में मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि फौजी पत्थर के नीचे फंस गया होगा, जिससे उसको खोजा नहीं जा सका।

फौजी की तलाश में एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और पुलिस की टीम पिछले मंगलवार से खोजबीन में जुटी थी। टीम ने शव को गधेरे से बाहर निकाला और उसका पंचनामा भर पोस्ट मॉर्टम की तैयारी की।

धारी क्षेत्र के एस.डी.एम. के.एन.गोस्वामी ने बताया कि फौजी का शव गधेरे से बरामद कर लिया गया है। कहा कि टीम ने लंबे समय तक रात दिन मेहनत कर पत्थर के नीचे छुपे शव को बरामद कर लिया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


PCS परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, केंद्रों पर सुरक्षा का सख्त पहरा…
HiSTAR-2026 _ एरीज में युवा वैज्ञानिकों ने सीखी खगोल विज्ञान की बारीकियां
खेल-खेल में सीख, अभिनय-अभिनय में संस्कार_अनुराग अकादमी की अनूठी पहल
महापरिनिर्वाण दिवस पर लालकुआँ में सजेगा सेवा का महाकुंभ, लगेगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
573 दिन सड़क पर_13 हजार KM पैदल चलकर नैनीताल पहुंचे असम के पल्लव…