

उत्तराखंड : मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा 02.07.2024 को प्रातः 10:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना है।

बागेश्वर जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में 03 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान अनुसार जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनाँक 03 जुलाई (बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखने के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
जनपद पिथौरागढ़ में भी बंद रहेंगे स्कूल

बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गयी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के क्रम में दिनांक 03.07.2024 (बुधवार) को जनपद पिथौरागढ़ के विकास खण्ड मुनस्यारी एवं धारचूला में संचालित समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़, जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी पिथौरागढ़, विकास खण्ड मुनस्यारी एवं धारचूला के समस्त शैक्षिक संस्थानों व ऑगनबाड़ी कैन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..
चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP में बड़ा चेंज_राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज की एंट्री
FCRA पर राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन