संगीता बिष्ट ने UPPSC नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा में 66वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास


नैनीताल के रामनगर ब्लॉक स्थित विपिन विहार कोटद्वार रोड की बेटी ने यूपीपीएससी नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा क्वालीफाई की है। विपिन विहार कोटद्वार रोड निवासी पान सिंह बिष्ट (पिता) सुरजी देवी (माता) की बेटी संगीता बिष्ट ने नर्सिंग ऑफिसर महिला परिषद में 66 रैंक पाकर सफलता हासिल की।
संगीता बिष्ट ने अपनी पढ़ाई जीजीआईसी रामनगर कॉलेज से हाई स्कूल सन 2014 में 84 % से व इंटरमीडिएट सन 2016 में 77 % से किया। उसके बाद नर्सिंग की पढ़ाई गवर्नमेंट स्कूल ऑफ नर्सिंग रोशनाबाद हरिद्वार से 2023 में 86 % से उत्तीर्ण हुई। तथा वर्तमान में वह एम्स दिल्ली से नर्सिंग की आगे की पढ़ाई कर रही थी।
उनकी सफलता से परिवारों व पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने उन्हें कई माध्यमों से बधाई दी। संगीता बिष्ट के पिता एक बस चालक हैं। संगीता बिष्ट ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई अनूप बिष्ट, बहन बबीता बिष्ट व अपने गवर्नमेंट स्कूल ऑफ नर्सिंग के शिक्षकों को दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ
विजयपुर की सड़क के लिए ग्रामीणों की गुहार, सांसद अजय भट्ट ने सचिव वन से की बात
मां को खोकर तन्हा रह गई 13 साल की बच्ची…फिर पूरा सिस्टम उसकी ढाल बन गया_haldwani(STH)