Ad

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप बाजवा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं पहुंचे ऊधम सिंह नगर जिले के भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप बाजवा ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है इसका लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचना हम सभी की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा तथा सरकार की योजनाओं को हर घर घर तक पहुंचाया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चलें लालकुआं पहुंचे ऊधम सिंह नगर जिले के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप बाजवा ने आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लगातार अल्पसंख्यकों के हित में काम किया जा रहा है ।

आज अल्पसंख्यक समाज के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने अल्पसंख्यकों को केवल ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सत्ता संभालने के बाद सबका साथ सबका विकास का मूल मंत्र लेकर काम किया बिना किसी भेदभाव के समाज के हर तबके के लोगों के लिए कार्य किया आज हम विश्वास से कह सकते हैं कि मोदी राज्य में सेवा सुशासन सुरक्षा के क्षेत्र में आजादी के बाद से पिछली सरकारों से बहुत बेहतर कार्य हुआं है ।

किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तिकरण की दिशा में अद्भुत प्रयास किए गए ,मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं ने भारत की तस्वीर बदलने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व वाली धामी सरकार लगातार प्रदेश हित में काम कर रही है तथा प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार है उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क पर काम तेजी से चल रहा है वही सरकार ने चार धाम यात्रा का सफल आयोजन किया गया है उन्होंने दावा किया हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 5 सीटों पर विजयी होगी साथ ही नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *