Ad

उत्तराखंड : हाइवे पर पलटा सेना का ट्रक, एक जवान की मौत दूसरा घायल

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड – दुखद खबर सामने आ रही है जिसमें सेना के एक जवान की मौत हो गई है और इस हादसे में दूसरे जवान के घायल होने की खबर सामने आ रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बेमर के पास एक सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया। जानकारी के मुताबिक ट्रक मे दो सेना के जवान सवार थे। जिसमें से एक जवान की मौके तो दूसरा घायल बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

एक जवान की मौत, दूसरा घायल
हादसा सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नरेंद्रनगर थानाध्यक्ष नदीम अख्तर ने बताया कि सेना का ट्रक रुड़की से चावल लेकर उत्तरकाशी हर्षिल की ओर जा रहा था। इस दौरान बेमर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से 20 मीटर नीचे पलट गया। जिससे चालक असलम (36) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल सहायक चालक सर्वर आजम (45) को पीएचसी फकोट में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जवान को हायर सेंटर रेफर किया गया।

नरेंद्रनगर थानाध्यक्ष नदीम अख्तर ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। सेना का ट्रक रुड़की से चावल लेकर उत्तरकाशी हर्षिल जा रहा था। इस दौरान बेमर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। जिससे चालक असलम (36) की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल सहायक चालक सर्वर आजम (45) को पीएचसी फकोट में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतक जवान 5009 एएससी यूनिट जोशीमठ में तैनात था। वहीं घायल जवान 22 जीडीआर जोशीमठ यूनिट में तैनात है। उन्होंने बताया कि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सेना की यूनिट को सूचना भेज दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *