इंस्पिरेशन में ऐपण और रंगोली से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की रौनक


इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय प्रतियोगिता, पारंपरिक लोककला के जरिए विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

काठगोदाम। दीपावली का त्योहार सिर्फ दीपों और रोशनी का नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और खुशियों को संजोने का भी पर्व है। इसी भावना के साथ 5 नवंबर को इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, काठगोदाम में अंतरसदनीय ऐपण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें रेड, ब्लू, ग्रीन और येलो हाउस के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ प्रतिभाग किया।
ऐपण प्रतियोगिता में कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की पारंपरिक लोककला को खूबसूरत रूप दिया। लक्ष्मी चौकी, भद्रा चौकी, शिवार्चन चौकी और सरस्वती चौकी के माध्यम से बच्चों ने अपनी कला के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत कर दिया। वहीं, कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने रंगोली में रंगों के खूबसूरत मेल से अपनी कल्पनाशीलता और हुनर का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को अपनी लोकसंस्कृति और पारंपरिक कलाओं से जोड़ना था। निर्णायक मंडल में चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रबंधन समिति की सदस्य आयुषी बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर तथा कला अध्यापक नीरू जोशी गोयल और विवेक चंद्र बिष्ट शामिल रहे।
ऐपण प्रतियोगिता में येलो हाउस ने प्रथम, ग्रीन हाउस ने द्वितीय और रेड हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस प्रथम, येलो हाउस द्वितीय और रेड हाउस तृतीय स्थान पर रहा।
अंत में चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया और प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जब नई पीढ़ी अपनी परंपराओं को अपनाती है, तो संस्कृति की रोशनी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


धनतेरस-दिवाली पर सुरक्षा का हाईटेक पहरा, 233 CCTV कैमरों से हर हरकत पर नजर_haldwani
इंस्पिरेशन में ऐपण और रंगोली से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की रौनक
जमीन बेच नहीं रही सरकार, लीज पर दे रही है’_कांग्रेस के आरोपों पर अजय भट्ट का जवाब
HMT से प्राग फार्म तक जमीनों का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल!
भाजपा ने जितेंद्र मेहता ‘जीतू’ को सौंपी भीमताल विधानसभा की जिम्मेदारी