धनतेरस-दिवाली पर सुरक्षा का हाईटेक पहरा, 233 CCTV कैमरों से हर हरकत पर नजर_haldwani


हल्द्वानी। धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस ने निगरानी व्यवस्था तेज कर दी है। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर लगे 233 एक्टिव CCTV कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही ड्रोन से भी भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी की जा रही है।

इसी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने हल्द्वानी स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (CCR) का निरीक्षण किया। उन्होंने कैमरों की कार्यशीलता और लाइव फीड की जांच करते हुए एसपी संचार रेवाधर मठपाल को लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाए। CCTV या ड्रोन के जरिए कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल संबंधित थाना और चौकी को सूचना देकर कार्रवाई की जाए।
पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। आधुनिक तकनीक और लगातार निगरानी के जरिए पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है, ताकि लोग बेफिक्र होकर धनतेरस और दीपावली का त्योहार मना सकें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


धनतेरस-दिवाली पर सुरक्षा का हाईटेक पहरा, 233 CCTV कैमरों से हर हरकत पर नजर_haldwani
इंस्पिरेशन में ऐपण और रंगोली से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की रौनक
जमीन बेच नहीं रही सरकार, लीज पर दे रही है’_कांग्रेस के आरोपों पर अजय भट्ट का जवाब
HMT से प्राग फार्म तक जमीनों का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल!
भाजपा ने जितेंद्र मेहता ‘जीतू’ को सौंपी भीमताल विधानसभा की जिम्मेदारी