Ad

दुःखद – उत्तराखंड : कांस्टेबल लक्ष्मण हार गए ज़िंदगी की जंग इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस महकमे में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में चुकटी स्थित टोल के पास वाहन चेकिंग के दौरान लकड़ी से भरे ट्रक की टक्कर से घायल पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण बिष्ट जिंदगी की जंग हार गए। सोमवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

ADVERTISEMENTSAd

छह नवंबर की देर रात लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट मध्य रात्रि कॉन्स्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट और किशोर कुमार को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लकड़ी से ऊपर तक भरे ट्रक नंबर यूके 06 सीए 7713 पुलिस के रोकने पर नहीं रुका और लक्ष्मण को रौंदता हुआ फरार हो गया।

गंभीर हालत में लक्ष्मण को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लक्ष्मण को उपचार के दौरान होश नहीं आया। उनकी हालत लगातर बिगड़ती गई।

चिकित्सक भी लगातार उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे थे। परंतु लक्ष्मण सोमवार रात जिंदगी की जंग हार गया। उसने देर रात दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुच गए। खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई ,मंगलवार सुबह कांस्टेबल लक्ष्मण के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *