

उत्तराखंड से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पंजाब के भटिंडा में तैनात गढ़वाल राइफल के जवान सूरज बिष्ट की कमांडो ट्रेनिंग के दौरान शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया, जिसके बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के मुताबिक कंशोला गांव निवासी सूरज बिष्ट 3 साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था। वहीं सूरज के पिता करण सिंह वर्तमान में सूबेदार के पद पर आसाम राइफल में तैनात हैं।
वहीं सूरज के पिता ने बताया कि सूरज तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं, और सूरज का बड़ा भाई पंकज आर्मी में तैनात है, जबकि सूरज का एक भाई प्राइवेट जॉब करता है।
वहीं सूरज बिष्ट की शहीद होने की खबर से क्षेत्र सहित गांव में शोक की लहर छा गई।
थराली उपजिलाधिकारी रविंद्र जुवांठा ने जानकारी देते हुए बताया कि जवान की शहीद होने की खबर मिली है, भटिंडा से जवान के पार्थिव शरीर को घर लाया जा रहा है। और परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार