Ad

दुःखद : देश की हिफाज़त में उत्तराखंड का एक और लाल हुआ शहीद..मई में थी शादी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आयी है। जहां देवभूमि का एक और जवान देश के लिए शहीद हो गया है। जानकारी अनुसार गढ़वाल राइफल में तैनात जिले के राइफल मैन अनिल सिंह चौहान राजौरी के मेंढर सेक्टर में शहीद हो गए हैं। गुरुवार को सेना की ओर से शहीद के परिजनों को शहादत की सूचना दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd


बता दें अनिल चौहान 8वीं गढ़वाल रेजीमेंट के जवान थे। वह पौड़ी जिले के द्वारीखाल के रहने वाले थे। शहीद के पिता का नाम बृज मोहन सिंह चौहान है व भी सेना से रिटायर हैं और माता का नाम कांति देवी है। उनके बड़े भाई भी सेना में हैं। जानकारी के मुताबिक शहीद अनिल चौहान की मई माह में शादी होने वाली थी। शहादत की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *