Ad

रुद्रपुर : मामूली विवाद में युवक की गोली मार कर की हत्या..क्यों ? जाने पूरा मामला, देखे विडियो..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर.. रूद्रपुर के भदईपुरा में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि रुद्रपुर के भदईपुरा निवासी रिंकू यादव सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। वह पत्नी निशु यादव और दो बच्चों के साथ भदईपुरा में रहता था। रविवार को रिंकू का हल्द्वानी निवासी साला दीपक आया और अपनी बहन निशु और दोनों बच्चों को ले गया। रात 10 बजे निशु ने रिंकू से फोन पर बात की।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान रिंकू ने पड़ोस में ही रहने वाले रिश्ते के भाइयों से विवाद की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद रिंकू का फोन नहीं लगा। सोमवार सुबह निशु ने दोबारा फोन मिलाया तो नहीं लगा। इस पर रिंकू के साले दीपक और अन्नू समेत अन्य रिस्तेदार शाम को रुद्रपुर पहुंचे। घर का मैन गेट अंदर से बंद था। इस पर दीवार फांदकर वह परिसर में पहुंचे। अंदर देखा तो रिंकू की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। यह देख उनमें कोहराम मच गया। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार, कोतवाल एनएन पंत, रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि रिंकू के सिर पर गोली मारकर हत्या की गई है। प्रथम द्ष्टया पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका है। मृतक रिंकू ने अपने ही रिश्तेदार पर पैसे हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि पुलिस दो लोगों से पूछताछ कर रही है। बाइट- दलीप सिंह कुंवर — एसएसपी, ऊधमसिंहनगर

बाइट- दीपक — मृतक का साला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *