नैनीताल : पानी के तेज बहाव में बहा वन दरोगा_तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें..


उत्तराखण्ड में नैनीताल के बैतालघाट क्षेत्र स्थित गधेरे में घर को लौट रहा वन दरोगा पानी के तेज बहाव में बह गया। उसकी खोजबीन के लिए एस.डी.आर.एफ.की टीम ने रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन अबतक हाथ खाली हैं।

नैनीताल जिले के दुर्गम बेतालघाट और खैरना को जोड़ने वाले मोटर मार्ग में बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे अपनी बाइक से जा रहे सिमलखा निवासी 35 वर्षीय फॉरेस्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट और उनके साथी डोलकोट गधेरे के तेज बहाव में बह गए। खैरना से सिमलखा की तरफ को जा रहे दोनों असंतुलित होकर बाइक समेत बह गए।

देवेंद्र के साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद के लिए आए लेकिन पानी के तेज बहाव और घनघोर अंधेरे के कारण उन्हें कुछ नहीं दिखा। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद एस.डी.आर.एफ.के साथ लोक निर्माण विभाग की दो जे.सी.बी.मशीन को रैस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया। देर रात तक देवेंद्र का कुछ पता नहीं चल सका था। आज एक बार फिर से उसकी खोजबीन के लिए रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

ग्रामीणों की सूचना पर बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, पटवारी कमल जोशी, मो.शकील अहमद आदि दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_एक साल में भी नहीं हुआ लोअर माल रोड का इलाज! अब सड़क पर आमरण अनशन..
Nainital_ 8 पुलिस अफसरों को सिल्वर डिस्क..
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या
चोरगलिया में CM धामी ने सुनी जनता की बात, 9.93 करोड़ का शेर नाला ब्रिज जनता को समर्पित
नफरत और अहंकार से आजादी ही असली मुक्ति _हल्द्वानी में निरंकारी मिशन का भव्य आयोजन