राहत : (उत्तराखंड )अब प्रदेश के इन 12 अस्पतालों में होगा ब्लैक फंगस का इलाज.. देखे पूरी लिस्ट..

देहरादून : प्रदेश में ब्लैक फंगस रोग लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में इस बीमारी का सामना करने के लिए राज्य सरकार ने राज्य में संचालित 12 डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल की सूची तैयार कर ली है। मंगलवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इन अस्पतालों के सभी चिकित्सा अधीक्षकों को उपचार की तत्काल व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। देखिये पूरे उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के अस्पतालों की सूची-

ब्लैक फंगस को लेकर राज्य सरकार भी काफी दबाव में है। सरकार को उपचार के लिए कोविड के उपचार के लिए पूरी तरह से समर्पित 12 अस्पतालों में ब्लैक फंगस के रोगियों को इलाज देने का आदेश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अुनसार देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या 118 हो गई है।
अभी तक प्रदेश में नौ मरीजों की मौत हुई है।अब तक केवल पांच लोग ही उपचार के बाद घर लौट सके हैं। अगर आपके आसपास कोई ब्लैक फंगस का मरीज दिखे तो उसे सरकार द्वारा तय किये गये इन अस्पतालों में जाने की सलाह दे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UOU ने आंगनबाड़ी में जगाई पोषण की अलख_ जंक फूड के नुकसान बताए
300 करोड़ खर्च कर बलिया नाले का काम संदेह के घेरे में है_ नैनीताल को दुर्गापुर से क्यों नहीं जोड़ रहे
300 करोड़ खर्च कर बलिया नाले का काम संदेह के घेरे में है_ नैनीताल को दुर्गापुर से क्यों नहीं जोड़ रहे
किच्छा–सिरौलीकलां चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश_मतगणना कर नतीजे जारी करें
छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा