हल्द्वानी पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत का बड़ा बयान, बोले_यहां से लड़ूंगा 2027 का चुनाव..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी, उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बयानों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हल्द्वानी पहुंचकर अपने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनका मन हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा और वह उसी के अनुसार चुनाव लड़ेंगे।

परिवार के सदस्यों को टिकट दिए जाने के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि उनके परिवार के लोग पिछले 20 – 25 वर्षों से जनता के बीच रहकर मेहनत कर रहे हैं। उनके इस बयान को परिवारवाद के आरोपों पर कांग्रेस की ओर से दिए गए जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

हरीश रावत ने यह भी कहा कि भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले मजबूत कांग्रेस प्रत्याशी के साथ वह खड़े रहेंगे। उनके बयान के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यहां बताते चलें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में हरीश रावत ने नैनीताल जिले की लालकुआं सीट से चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें भाजपा के डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा था।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *