हल्द्वानी में बाल यौन शोषण का गंभीर मामला, पुलिस को मिले अहम सुराग

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

साइबर टिपलाइन की 11 शिकायतों पर पुलिस की कार्रवाई

हल्द्वानी_ बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला हल्द्वानी में सामने आया है। नैनीताल पुलिस के अनुसार, साइबर टिपलाइन से मिली 11 शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कोतवाली हल्द्वानी में पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसके घर से दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट, एक लैपटॉप तथा एक खाली मोबाइल बॉक्स बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, डिजिटल उपकरणों की जांच में बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक फोटो-वीडियो और अश्लील सामग्री की सर्च व डाउनलोड हिस्ट्री मिली। जांच में आरोप है कि आरोपी ने इंटरनेट से ऐसी सामग्री डाउनलोड की, पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग बच्चे का यौन शोषण किया और उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड किया। पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरोपी भी नाबालिग था।

मामले में एफआईआर संख्या 373/2026 के तहत धारा 14/15 पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धारा 67(B) में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान को सौंपी गई है। पुलिस ने पीड़ित बच्चे और उसके परिजनों की काउंसलिंग भी कराई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

अभिभावकों से पुलिस की अपील

नैनीताल पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों के मोबाइल और इंटरनेट इस्तेमाल पर ध्यान रखने, उनसे खुलकर बातचीत करने और उन्हें सुरक्षित-असुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी अनुचित गतिविधि या ऑनलाइन शोषण की आशंका होने पर तत्काल सूचना दें। साइबर शिकायत के लिए www.cybercrime.gov.in और आपात स्थिति में 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *