Haldwani_नहर कवरिंग का काम या हादसों को न्योता ? हाईटेंशन पोलों के बीच खुदाई…Video


Haldwani_देवलचौड़ से मुखानी क्षेत्र तक सुशीला तिवारी के पीछे से सिंचाई नहर को कवरिंग करने का लंबे समय से अटका काम आखिरकार शुरू हो गया है। शुरुआत मेहता चैरिटेबल के पास से नहर कवरिंग शुरू हुई लेकिन एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है कि अचानक सिंचाई नहर मध्य से यानी सुशीला तिवारी के पीछे से जेसीबी लगाकर नहर की खुदाई शुरू कर दी गयी।
बताया गया कि काम तेज गति से चलना है मार्च तक इसको कंप्लीट करना है इसलिए यहां बीच से काम शुरू कर दिया गया। लोगों में बड़े असमंजस की स्थिति फैल गई ट्रैफिक जाम लगना शुरू हो गया। मौके पर मौजूद इंजीनियर से पूछा गया तो बताया गया यह हमारी प्लानिंग का हिस्सा है हम फर्स्ट और लास्ट से ना शुरू करके फर्स्ट और बीच से कर रहे हैं।
इंजीनियर ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया। ये किसी के गले नहीं उतरा सबसे बड़ी बात और खतरे की यहां यह है कि झूलते तारों का जाल और हाई टेंशन लाइन के पोल हैं जिन्हें बिना शिफ्ट किये यह काम शुरू कर दिया गया है खतरा मंडरा रहा है कहीं यह पोल गिर गए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
सबसे बड़ी बात यहां यह है जहां काम शुरू हुआ वहां सड़क के दोनों और बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई है। सुशीला तिवारी रामपुर रोड पर जाम की स्थिति में दो पहिया और चार पहिया वाहनों का ट्रैफिक इधर डायवर्ट हो जाता है कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अब इसको मनमानी कहें या दादागिरी यहां कोई देखने वाला नहीं है। यहां बताते चलें दिवाली का त्योहार सर पर है इसको लेकर लोगों में नाराजगी है कि त्योहार के वक्त ही यह काम क्यों शुरू किया गया। और बिना हाई टेंशन पोल शिफ्टिंग, बैरिकेडिंग न कर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है।
हल्द्वानी शहर का हाल किसी से छुपा नहीं है जहां से जिसकी मर्जी आए वहां से खोदना शुरू कर देता है। ना ही कोई सेफ्टी के इंतज़ाम न कोई जवाबदेही..
यानी यहां कहावत चरितार्थ है अंधेर नगरी चौपट राजा..



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Haldwani_नहर कवरिंग का काम या हादसों को न्योता ? हाईटेंशन पोलों के बीच खुदाई…Video
हल्द्वानी में बाल यौन शोषण का गंभीर मामला, पुलिस को मिले अहम सुराग
लालकुआं में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के स्वागत में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम
वर्षों के इंतजार पर विराम! लालकुआं के वर्ग-3 और वर्ग-4 के पट्टेदारों को बड़ी राहत
अब जनता की शिकायतों पर नहीं चलेगी हीलाहवाली_ CM धामी ने सख्त निर्देश दिए