लालकुआं में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के स्वागत में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं ​_भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य सोमवार को निर्वाचन के बाद पहली बार लालकुआं पहुंचे। लालकुआं विधानसभा में उनके प्रथम आगमन पर तीनपानी से लेकर गौरापढ़ाव, बेरीपढ़ाव, मोटाहल्दू और हल्दूचौड़ तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ उनका अभूतपूर्व एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट तथा हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय उर्फ रोहित दुम्का मुख्य रूप से मौजूद रहे।


बताते चले कि नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद के स्वागत को लेकर सुबह 10 बजे से ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तीनपानी स्थित आईटीआई पर एकत्र होने शुरू हो गए थे। दोपहर लगभग 11 बजे जैसे ही सांसद दिनेश आर्य तीनपानी पहुंचे, भाजपाइयों ने गगनभेदी नारों और पुष्पवर्षा से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद वह हल्दूचौड़ पहुंचे जहां क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका नागरिक अभिनंदन किया।


इधर ​कार्यकर्ताओं के अपार उत्साह और स्नेह से अभिभूत राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि भाजपा ने उन्हें उच्च सदन भेजकर संगठन के प्रति समर्पित और निष्ठावान हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सामान्य कार्यकर्ता को शीर्ष पदों पर पहुंचाकर सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा मेरे लिए माँ तुल्य है, जिसने मुझे सदैव बहुत कुछ दिया है। कार्यकर्ताओं के इसी अमूल्य समर्पण के बल पर भाजपा उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।


इस दौरान सांसद दिनेश आर्य ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दी गई टिप्पणी पर गहरा आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पूज्य पिता के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष की अमर्यादित भाषा लोकतांत्रिक व्यवस्था और पद की गरिमा को तार-तार करने वाली है।

यह कांग्रेस के नैतिक व वैचारिक पतन की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ऐसी घटिया बयानबाजी कर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता उनकी इस सामंती मानसिकता को भली-भांति समझ चुकी है। यही कारण है कि पिछले एक दशक से अधिक समय से जनता उन्हें लगातार करारी शिकस्त दे रही है। उन्होंने कहा कि इस अमर्यादित वक्तव्य के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को तुरंत देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार (लालकुआं)

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *