Ad

उत्तराखंड में बारिश -बर्फबारी की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आज रविवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के पर्वतीय जिलों में बरसात के साथ हिमपात जबकि मैदानी इलाकों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटे पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd

आज का मौसम पूर्वानुमान


मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 4 फरवरी रविवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग केंद्र ने पांच पर्वतीय जनपदों पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग ,चमोली , उत्तरकाशी और बागेश्वर जिले के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात और निचले इलाकों में बरसात के साथ ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है जबकि अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

48 घंटे पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में अगले 48 घंटे यानी 4 और 5 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की संभावना है। जिसके चलते पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं।


उन्होंने बताया प्रदेश के रूद्रप्रयाग ,उत्तरकाशी ,चमोली , पौड़ी ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर , नैनीताल ,अल्मोड़ा ,चंपावत और टिहरी के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में गरज- चमक के साथ ओलावृष्टि और बारिश के आसार है। उन्होंने बताया 5 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ कम होगा। जबकि 6 फरवरी से अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *