

उत्तराखण्ड के नैनीताल में माँ नंदा देवी के भव्य डोले के दौरान नैनीझील की रेलिंग टूटने से झील में गिरे आधा दर्जन लोगों का वीडियो अब तेजी से वाइरल हो रहा है। वीडियो में झील से इन लोगों को बाहर निकालते स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी दिख रहे हैं। गिरने वालों में एक महिला भी थी।

नैनीताल में बीती 8 तारीख से नंदा देवी महोत्सव शुरू हुआ और 15 तारीख को माँ के डोले के नगर भ्रमण के साथ ही महोत्सव सम्पन्न हुआ। रविवार को डोला दोपहर में माँ नयना देवी मंदिर परिसर से निकलकर लोवर मॉल रोड होते हुए तल्लीताल की तरफ जा रहा था।
इस दौरान ग्रैंड होटल के नीचे सक्रिय मार्ग में डोले में शामिल लोगों के भार से दर्शनों के लिए आए भक्त दब गए और भार बढ़ने से रेलिंग टूटकर झील में जा गिरी। रेलिंग के साथ कई दर्शक और भक्त भी झील में जा गिरे, जिन्हें डोले में शामिल युवकों ने हाथ पकड़कर समय रहते बाहर निकाल लिया।
वरिष्ठ पत्रकार कामल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 29 नवंबर को जुटेंगी देश-प्रदेश की जानी-मानी हस्तियां, नेहा बोरा समेत कई नाम चर्चा में..
हल्द्वानी के चर्चित हनी ट्रैप केस में ज्योति की गिरफ्तारी पर रोक
एरीज की सृंजना राउत को URSI-RCRS 2026 का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
दुःखद _उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन मासूम बच्चे भी…
“तनख्वाह सरकार की, नौकरी ठेकेदार की!” DM रयाल का पारा हाई