इंडिया गेट पर_अंकिता भंडारी के माता-पिता धरने पर बैठे, राहुल गांधी मिलने पहुंचे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग लेकर अंकिता के माता-पिता दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। उनके धरने को समर्थन देने के लिए बुधवार शाम लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी पहुंचे। दोनों ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की।

परिवार दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने का विरोध कर रहा है। उनकी मांग है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर रोक लगाई जाए। धरने में एंटी-रेप एक्टिविस्ट योगिता भयाना भी उनके साथ मौजूद हैं।

अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने मांग उठाई कि दुष्यंत गौतम के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

दरअसल, 12 अक्टूबर को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद अंकिता के माता-पिता ने इस नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया।

अंकिता भंडारी हत्याकांड..

पौड़ी गढ़वाल जिले के गंगा-भोगपुर क्षेत्र स्थित वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की सितंबर 2022 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर दिया था और प्रदेशभर में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए थे।

मामले में दुष्यंत गौतम का नाम चर्चा में आने के बाद उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया था और एफआईआर दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत के अनुसार, पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर समेत अन्य लोगों ने उनके खिलाफ कथित रूप से आपराधिक षड्यंत्र रचा। दुष्यंत गौतम का कहना है कि अंकिता हत्याकांड की जांच, चार्जशीट और अदालत की कार्यवाही में उनका नाम सामने नहीं आया है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *