कहीं गुजराती रंग, कहीं कुमाऊंनी अंदाज़.. डांडिया की मस्ती में झूमा नैनीताल_Video


उत्तराखण्ड के नैनीताल में बच्चों, युवाओं और उनकी माताओं का डांडिया खेलने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। लेक सिटी वैलफेयर ग्रुप के ‘डांडिया डांस’ कार्यक्रम के दौरान लगभग 1200 लोगों ने पंजीकरण कराया।
नैनीताल के फ्लैट्स मैदान स्थित बास्केट बॉल कोर्ट में आयोजित ‘डांडिया डांस’ में आज लगभग सभी उम्र के डांस प्रेमी एकत्रित हुए। शाम सात बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में देखते ही देखते 1200 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया।
प्रत्येक भाग लेने वाले से ₹50/= की एंट्री फीस ली गई। कार्यक्रम में बच्चे और बड़े राजस्थानी और गुजराती परिधानों में सुसज्जित होकर पहुंचे। कुछ लोग कुमाऊनी परिधानों में भी डांडिया खेलने के लिए पहुंचे थे। अधिकतर लोगों के दोनों हाथों में डांडिया में इस्तेमाल होने वाली स्टिक भी थी।
सह संयोजक सीमा सेठ ने बताया कि सीनियर और जूनियर वर्ग में अलग अलग प्रथम, द्वितीय और तृतीय इनाम रखा गया है। इसके अलावा, बच्चों और बड़ों में बैस्ट डांसर, बैस्ट मेकअप, बैस्ट अटायर, बैस्ट हैयरस्टाइल, बैस्ट कपल और 15 कौनसोलेशन इनाम भी रखे गए हैं। कार्यक्रम की अनुमति लेने के साथ ही सुरक्षा की मांग की गई थी, जो आज देखने को मिल रही है।
कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या,
मुख्य अतिथि मोहन पाल, राजेन्द्र नेगी, प्रकाश आर्या, व्यापारी नेता कमलेश धौंढियाल, तुषि साह, रानी साह, बबली व बड़ी संख्या में अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में आगंतुकों का स्वागत करने के लिए लेक सिटी ग्रुप की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव प्रगति जैन, संयोजक रमा भट्ट जुटे दिखे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया।
कार्यक्रम के दौरान दर्शक दीर्घा खचाखच भरी रही। पुलिस सुरक्षा भी बास्केट बॉल कोर्ट के चारों तरफ तैनात दिखी। बास्केट बॉल कोर्ट के अलावा फ्लैट्स मैदान में इससे ज्यादा लोग इंतजार करते दिखे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कहीं गुजराती रंग, कहीं कुमाऊंनी अंदाज़.. डांडिया की मस्ती में झूमा नैनीताल_Video
इंडिया गेट पर_अंकिता भंडारी के माता-पिता धरने पर बैठे, राहुल गांधी मिलने पहुंचे
नीमा भट्ट, मनीष जोशी, मोहम्मद गुफरान, रोहित कुमार, सलमान सिद्दीकी, सलीम सैफी और हेमंत शर्मा निर्विरोध निर्वाचित
मेरठ हत्याकांड: नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा..