नैनीताल में पूरा कांकड निगल गया अजगर


Nainital
नैनीताल के समीप बल्दियाखान क्षेत्र में वीरवार को उस समय दहशत फैल गई जब एक विशाल अजगर को कांकड़ का शिकार करते देखा गया। आवासीय इलाके के करीब अजगर द्वारा कांकड़ को निगलने की घटना से ग्रामीण सहम गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह बल्दियाखान क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक बड़े लगभग 12 फीट के अजगर को कांकड़ निगलते हुए देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और लोगों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने अजगर की तस्वीरें लेकर वन विभाग को सूचना दी।
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक अजगर कांकड़ को पूरी तरह निगल चुका था। नैनीताल वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि विभाग की टीम लगातार मौके पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि अजगर आवासीय क्षेत्र से करीब 500 मीटर दूर है और इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि न तो लोगों को कोई नुकसान पहुंचे और न ही अजगर को किसी तरह की हानि हो। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अजगर के करीब न जाने की अपील की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_ पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
सख्त भू-कानून का बड़ा असर नैनीताल में_ 1822 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में नोटिस…
चोरगलिया से हिमांचल तक तलाश_ नैनीताल पुलिस ने लापता बेटियों को ढूंढ निकाला