निरंकारी मिशन का ‘प्रोजेक्ट अमृत’ स्वच्छ जल, स्वच्छ मन की ओर एक सार्थक पहल


हल्द्वानी : संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के तृतीय चरण का भव्य शुभारंभ 23 फरवरी को होगा। यह अभियान परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और सत्कार योग्य निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में पूरे भारत में आयोजित किया जाएगा।
इसी कड़ी में हल्द्वानी के चित्रशिला घाट, गार्गी नदी और विद्युत शवदाह गृह पर प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है, ताकि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ जल और स्वस्थ पर्यावरण का वरदान मिल सके।
देशव्यापी अभियान: 900 शहरों में 1600 स्थानों पर आयोजन
संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि यह अभियान देशभर के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। इसकी व्यापकता इसे एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेगी, जिससे जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।
हल्द्वानी में यह अभियान ‘आओ सवारें, चित्रशिला घाट गार्गी किनारे’ के प्रेरक संदेश के साथ आयोजित किया जाएगा। संत निरंकारी मिशन के लगभग 500 समर्पित स्वयंसेवक और विभिन्न संस्थानों के युवा मिलकर जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश फैलाएंगे।
गीतों की संगीतमय प्रस्तुति, समूह गान, जागरूकता सेमिनार और सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से जल जनित रोगों और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। यह पहल केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को समाज कल्याण की दिशा में सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।
‘प्रोजेक्ट अमृत’: जल संरक्षण की दिव्य पहल
संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणादायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य न केवल जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना है, बल्कि जल संरक्षण को मानव जीवन का अभिन्न अंग बनाने की सोच को विकसित करना भी है।
नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं और झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण को समर्पित इस अभियान ने अपने पहले दो चरणों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष तृतीय चरण को और अधिक व्यापक और प्रभावी बनाया गया है, ताकि यह अभियान समाज में जागरूकता, सेवा और समर्पण की एक सशक्त लहर उत्पन्न कर सके।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज अक्सर यह प्रेरणा देती हैं कि हम इस धरती को और अधिक सुंदर स्वरूप में छोड़कर जाएं। यह अभियान उसी संकल्प का एक साकार स्वरूप है, जो समाज को जागरूकता, सेवा और समर्पण की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Young writer – अनुराग को मिलेगा उत्तराखंड युवा कलमकार पुरस्कार
खाड़ी संकट के बीच पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक_भुगतान की मांग
अमेरिका-इजरायल गठजोड़ के आगे आत्मसमर्पण शर्मनाक : डॉ कैलाश पाण्डेय
उत्तराखंड : हिंसक झड़प_ B.tech के छात्र की हत्या, तीन गिरफ्तार
डिजिटल होगी जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रहण