Ad

उत्तराखंड : मूसलाधार बारिश के चलते कई हाइवे बंद, रोकी गई चारधाम यात्रा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को अगले 24 घंटे के रोक दिया गया है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारिश बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसको देखते हुए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है और फैसला लिया गया है कि यात्रा को 24 घंटे के लिए रोका जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं, चार धाम मार्ग पर भी जगह-जगह पर लैंडस्लाइड की घटानाएं भी बढ़ी हैं. ऐसे में यात्रियों को सतर्क रहने और ध्यान से यात्रा करने की अपील की जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के कई हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. इस कारण चारधाम यात्रा मार्गों पर खतरा बढ़ गया है. बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों की ओर जाने वाले रास्तों पर भूस्खलन और सड़क जाम की घटनाएं सामने आ रही हैं. प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

मौसम विभाग ने चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़,नैनीताल, बागेश्वर जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ-साथ बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. प्रशासन ने नदियों और जलाशयों के आसपास रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तराखंड प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति सामान्य होने तक यात्रा स्थगित रखें. साथ ही, यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. भूस्खलन के खतरे को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है. प्रशासन ने सभी जगह NDRF व SDRF की टीमें तैनात की हैं. यात्रा रोकने के पीछे यही उद्देश्य है कि यात्रियों को बड़े नुकसान से बचाया जा सके.जून के तीसरे सप्ताह से लगातार मौसम बिगड़ रहा है और जिस परकार मौसम के तेवर बने हुए हैं लग रहा अभी जल्द यात्रा शुरू होने की उम्मीद नहीं है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *