काठगोदाम में प्राकृतिक नालों पर अतिक्रमण मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई..


उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी के काठगोदाम में प्राकृतिक नालों पर अतिक्रमण संबंधी जनहित याचिका में सम्बंधित अधिकारी को सोमवार को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने को कहा है। मामले की सुनवाई 24 फरवरी को होनी तय हुई है।
हाई कोर्ट के अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने बताया की हल्द्वानी के स्थानीय लोगों ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा कि हल्द्वानी के काठगोदाम से दमुवाडूंगा तक प्राकृतिक नालों पर अतिक्रमण किया गया है। नाले में किए गए अतिक्रमण के चलते बरसात के दौरान आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्तपन्न हो जाती है। साथ ही सड़कों पर जलभराव की समस्या से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
याचिकाकर्ताओं का कहना है कि नालों में किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि वर्षाकाल के दौरान आसपास रहने वाले लोगों को सडकों में जलभराव और बाढ़ जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन
मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान