



2024 लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय नेतृत्व ने 23 राज्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं को अहम ज़िम्मेदारी सौंपते हुए चुनाव प्रभारी – सह प्रभारी की नियुक्ति लिस्ट जारी कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने प्रदेश प्रभारियों की सूचि जारी की है।वैजयंती पंडा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है भाजपा नेतृत्व ने कुल 23 राज्यों के प्रदेश चुनाव प्रभारी तय किए हैं। उत्तराखंड बीजेपी को लेकर पार्टी नेतृत्व ने बड़ा निर्णय लेते हुए, दुष्यंत कुमार गौतम को पार्टी ने एक बार फिर से प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
बिहार में जहां एक ओर महागठबंधन में टूटने के आसार है वहां विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश को प्रभार सौंपा गया है। वहीं, उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी बैजयंत पांडा को दी गई है। जबकि अंडमान एवं निकोबार में वाई. सत्याकुमार, अरुणाचल प्रदेश में अशोक सिंघल, बिहार में विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश, चंडीगढ़ में विजयभाई रूपाणी, दमन एवं दीव में पुरनेश नोदी और दुष्यन्त पटेल, गोवा में आशीष सूद, हरियाणा में बिपलब कुमार देव और सुरेन्द्र नागर, हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन, जम्मू-कश्मीर में तरुण चुघ और आशीष सूद, झारखंड में लक्ष्मीकांत बाजपेयी, कर्नाटक में डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और सुधाकर रेड्डी,केरल में प्रकाश जावड़ेकर, लद्दाख में तरुण चुघ, लक्ष्यद्वीप में अरविंद मेनन, मध्य प्रदेश में डॉ. महेन्द्र सिंह और सतीश उपाध्याय, ओडिशा में विजेपल सिंह तोमर और लता उसेंडी, पुडुचेरी में निर्मल कुमार सुराणा, पंजाब में विजयभाई रूपाणी और नरेंद्र सिंह, सिक्किम में दिलीप जयसवाल, तमिलनाडु में अरविंद मेनन और सुधाकर रेड्डी, उत्तर प्रदेश में बैजयंत पांडा, उत्तराखंड में दुष्यंत कुमार गौतम, पश्चिम बंगाल में मंगल पांडे, आशा लकड़ा और अमित मालवीय शामिल है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_ फ्लैट्स ग्राउंड पानी से लबालब, करोड़ों खर्च..फिर भी ढाक के तीन पात Video
बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत_कई घायल
Uttrakhand _सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी कर रहे थे_बर्खास्त..
Haldwani_निकाह को हुआ था सिर्फ एक साल, घर में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव..
बारिश थमी, केदारनाथ यात्रा फिर शुरू हुई..