नैनीताल में सियासी तापमान हाई, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के नैनीताल में राहुल गांधी व अन्य की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमिटी(पी.सी.सी.) के सदस्य नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतरे।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशों के क्रम में आज नैनीताल जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी एवं कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।

वहीं मल्लीताल पंत पार्क के समीप केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।


नैनीताल के राज्य अतिथि गृह में आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नगर में रैली निकालकर सरकार और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। कांग्रेस नेताओं का शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग उठा रहे छात्रों पर की गई बर्बरता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए।

इस दौरान उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग भी की है। धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है अगर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *