अनुराग एकेडमी में नेशनल मैंगो डे की धूम


हल्द्वानी के पीली कोठी रोड स्थित अनुराग एकेडमी में बुधवार, 22 जुलाई को नेशनल मैंगो डे बड़े उत्साह और रंगारंग अंदाज में मनाया गया। विद्यालय में इस खास दिन को “मैंगो मंचिंग पार्टी” के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि नन्हे विद्यार्थी आम की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। बच्चों ने कार्डबोर्ड, रंगीन कागज़ और रंगों की मदद से आम और उसके क्राउन के आकर्षक कट-आउट तैयार किए। साथ ही उन्होंने हरे और पीले रंग के कपड़े पहनकर पूरे स्कूल परिसर को आम के रंगों से सराबोर कर दिया।
बच्चों ने आम की मज़ेदार दावत के साथ कई रोमांचक गतिविधियों में हिस्सा लिया और दिनभर खूब आनंद उठाया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रकृति माथुर तथा शिक्षिकाएं भावना जोशी और मधुबाला ने भी बच्चों के साथ गतिविधियों का आनंद लिया। उन्होंने बच्चों को आम के महत्व, पोषण और उसकी विभिन्न किस्मों के बारे में रोचक जानकारी दी।
यह आयोजन बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि उन्हें सीखने और रचनात्मकता दिखाने का भी शानदार अवसर मिला।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…
रामनगर में 14 हेक्टेयर पर चला धामी सरकार का बुलडोजर_86 आशियाने ध्वस्त..Video
नैनीताल प्राधिकरण में भावना मेहरा का एक्शन
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का आगाज़
बाइक चोरों के हौसले बुलंद_देखिए बेखौफ वारदात का फुटेज..लालकुआं