Ad

लालकुआं में जुआरियों पर पुलिस की नकेल,04 गिरफ्तार..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआँ नैनीताल जिले में अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआँ पुलिस ने शुक्रवार देर रात जुआ खेलते चार अभियुक्तों को रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 11770 रूपये तथा ताश के 52 पत्ते बरामद किए है। जिसपर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चले कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर इन दिनों जिले की पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चला रहीं हैं। जिसके चलते बीती शुक्रवार रात्रि लालकुआँ पुलिस हल्दूचौड़ स्थित डूंगरपुर काण्डपाल कालौनी के गश्त कर रहीं थी।

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उक्त कालौनी एक पूराने भवन में कुछ लोग फड़ लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पाकर सक्रिय हुई पुलिस फोर्स ने बताये हुए भवन की घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने फड़ से 11770 रूपये व ताश का पत्ता तथा तलाशी में चारों के पास से 1300 रूपये बरामद किए।


पुछताछ में आरोपियों की पहचान बंसत बल्लभ पुत्र स्व० नन्दा बल्लभ निवासी दीना डी क्लास हल्दूचौड़ तथा नीरज कुमार पुत्र स्व०गोपाल राम निवासी दीना हल्दूचौड़ एवं सावन पथनी पुत्र दीवान सिंह पथनी निवासी गोपीपुरम हल्दूचौड़ और केतन सिजवाली पुत्र गणेश सिजवाली निवासी डूंगरपुर हल्दूचौड़ के रूप में हुई।

पुलिस ने बरामद नगदी व ताश का पत्ता जब्त करते हुए सभी के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी। वही हल्दूचौड़ पुलिस ने जुआ खेलने तथा उन पर कार्यवाही किए जाने की पुष्टि की है।


इधर पुलिस टीम में हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज गौरव जोशी, उपनिरीक्षक प्रेस बल्लभ जोशी, कांस्टेबल अनिल शर्मा, गुरमेज, मनीष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page