

उत्तराखंड में नगर निकायों के ओबीसी आरक्षण लागू करने की नियमावली तैयार हो गई है बताया जा रहा है नियमावली को अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास भेजा गया है। जहां से मंजूरी मिलने के बाद ही ओबीसी आरक्षण की तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।
वही 10 नवंबर के आसपास निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है। आयोग ने नगर निकायों के ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट पिछले दिनों सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी थी। इसकी एक अनुपूरक रिपोर्ट भी आयोग द्वारा सौपी जा चुकी है।
सरकार द्वारा रिपोर्ट को निकायों में लागू करने के लिए आयोग द्वारा ओबीसी आरक्षण की नियमावली तैयार की गई है। नियमावली के तहत ही निकायों में ओबीसी आरक्षण लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री से अनुमोदन मिलने के बाद यह नियमावली लागू की जाएगी।
सीएम के अनुमोदन के बाद लागू होने वाली नियमावली से साफ हो जाएगा की कौन-कौन से नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत में कौन से पद ओबीसी के होंगे। साथ ही जनरल कैटेगरी एससी, एसटी के कौन से पद होंगे क्लियर हो जाएगा।
निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग भी तैयारी में जुट गया है बताया जा रहा है 10 नवंबर के आसपास निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..
चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP में बड़ा चेंज_राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज की एंट्री
FCRA पर राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन