Ad

हल्द्वानी से पहाड़ को आने-जाने वाले ध्यान दें : कल रूट डायवर्ट रहेगा..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी से पहाड़ की ओर आने-जाने वाले ध्यान दें: महाशिवरात्रि पर्व के दौरान कल यानी बुधवार को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी से पहाड़ को आने जाने वाले ध्यान दें रूट डिवीजन प्लान लागू 26/02/2025 को महाशिवरात्रि पर्व के दौरान भारी वाहनों हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान

👉 शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

👉 इस रूट पर चलने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

👉 आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का भी (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि प्रातः 07:00 बजे से 21:00 बजे तक यात्रा रूट में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

👉 कालाढूंगी की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन वाया मंगोली होते हुए जायेंगे शेष अन्य वाहनों को खाना मुखानी क्षेत्र में रोका जाएगा।

👉 गौलापार तीनपानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को गौलापुल से पहले डिवाइडर के पास रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे।

👉 चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन कुँवरपुर तिराहा से खेडा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

👉 पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय 06:00 बजे से 21:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा, और भवाली / भीमताल से आने वाले भारी वाहनों को नम्बर 01 बैण्ड / सलड़ी क्षेत्र में पार्क किया जायेगा।

👉 जिन भारी वाहन चालकों का पर्वतीय क्षेत्र को जाना आवश्यक है वह समय से पूर्व अपनी यात्रा पूर्ण कर लें अथवा कालाढूंगी, रामनगर होते हुए पर्वतीय क्षेत्र को जायें।

ध्यान दें: यह यातायात प्लान महाशिवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा और सुविधा के लिए लागू किया गया है। सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि इन निर्देशों का पालन करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page